जौनपुर सिटी : साहू कल्याण समिति ने मेधावियों को किया सम्मानित

जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब)जौनपुर ने साहू धर्मशाला के सभागार में 24वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालचंद्र गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश जनपद मऊ ने कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है और शिक्षार्थियों को भविष्य में उपलब्धियों की प्राप्ति में सहायक होता है। कार्यक्रम को  विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार साहू उप निबंधक लालगंज आजमगढ़ और श्रीमती सोनी गुप्ता सहायक प्रबंधक पीएनबी जौनपुर, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, डॉ. चंद्रसेन गुप्त आदि ने सम्बोधित करके बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। 24वें प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता अनिल कुमार गुप्त ने तथा संचालन संयुक्त रुप से घनश्याम साहू, अरविंद बैंकर ने की। साहू चिंतन पत्रिका के शीघ्र प्रकाशन की सूचना देते हुए संपादक डॉ. मिशोरी लाल व सहसंपादक जयप्रकाश गुप्ता ने लेख आमंत्रित किये। इस अवसर पर योगाचार्य रामआसरे साहू, सविता अंशुमान, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. चंद्रसेन गुप्ता सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अभिमन्यु गुप्त एवं सहसंयोजक विजय कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जियाराम साहू, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, स्वतंत्र कुमार साहू, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश राज जी, ननकऊ गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, बिंदेश्वरी साहू, जगदीश प्रसाद, लालजी गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, प्रशांत गुप्ता एडवोकेट, सिद्धार्थ साहू, अनिल गुप्ता एडवोकेट, संतोष साहू बच्चा, कृष्ण गोपाल गुप्त आदि उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534