जौनपुर : जगह-जगह गिरे कच्चे मकान एक की मौत, छह घायल

जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्चा मकान गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये। 

बरसठी : स्थानीय थाना के महुआरी गांव में कच्ची दीवाल गिरने से कल्लू राम (60) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि परिवार के तीन बच्चे विष्णु, देवा और राधा को हल्की चोटें आयी। मौके पर लेखपाल बरुन कुमार मिश्रा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और बरसठी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर बनकट गांव के नवीन कुमार दुबे का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान पूरा परिवार घर में मौजूद था लेकिन मकान गिरने का आभास होते ही सभी दौड़कर घर के बाहर निकल गये। इस दौरान नवीन को हल्की चोटें लगी। ग्राम प्रधान ने पहुंचकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

सिंगरामऊ : स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बारिश के दौरान दीवाल ढहने से मलबे में दबकर पृथ्वीपाल घायल हो गये। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है।
सुजानगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरपुर गाँव निवासी उर्मिला देवी पत्नी यदुनाथ अपने टीन शेड के नीचे बैठी थी। तभी पड़ोस के बृजनाथ गौड़ के जर्जर कच्चे मकान की दीवार उर्मिला के टीन शेड के ऊपर गिर गयी। जिससे उर्मिला दबकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534