जौनपुर सिटी : सत्य केवल परम अस्तित्व परमात्मा : पं. अब्दुल गफ्फार खान

जौनपुर। सत्य को जीवन का आधार बनाने से ही कल्याण हो सकता है। दुनियावी वस्तुए सुख का कारण नहीं है क्यो कि यह शास्वत सत्य नहीं है सत्य केवल परम् अस्तित्व परमात्मा है। यह उद्गार मडि़याहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन व मड़ियाहूं दिलावरपुर में स्थित निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुए दिल्ली से आये विद्वान संत पंण्डित अब्दुल गफ्फार खान ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हर युग, हर दौर संतों ने अपनी कल्याणकारी संदेश में मानव मात्र को चेतन किया है कि हसो-हवस, लोभ-लालच को त्यागे और सत्य परमात्मा को ह्मदय में बसायें। उन्होंने निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव सिंह जी महराज के संदेशों को उजागर करते हुए कहा कि निरंकार कण-कण में व्याप्त ऐसी चेतन सत्ता है जो हमारे सबसे अधिक निकट है और उपयोगी है।  यह विश्व इस चेतन तत्व से उत्पन्न होता है इसी के द्वारा पालन-पोषण है और इसी में विलीन होता रहता है इस चेतन तत्व का ज्ञान केवल सद्गुरू द्वारा ही सम्भव है जो प्रभु को जानता है वह प्रभु स्वरूप हो जाता है और जीवन मुक्ति प्राप्त कर सकता है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्यामलाल साहू संयोजक, राजेश प्रजापति (क्षेत्रीय संचालक) राधेश्याम, लालप्रकाश, रामधेश्याम द्विवेदी, मो. सकील, राजकुमार मिश्रा, अमलेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन जय प्रकाश ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534