जौनपुर : विनोद गुप्ता बनाये गये राष्ट्रीय संगठन मंत्री

जौनपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राम नारायण साहू द्वारा जनपद के केराकत निवासी विनोद गुप्ता को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया। बता दें कि इसके पहले श्री गुप्ता संगठन में युवा शाखा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका बड़े ही अच्छे ढंग से निभा चुके हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गांधी ने बताया कि आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि श्री गुप्ता के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। श्री गुप्ता की समाज को जोड़ने में महती भूमिका रहेगी। वहीं इसकी जानकारी होने पर स्वजातीय लोगों ने विनोद गुप्ता को बधाई देते हुये महासभा के प्रति आभार जताया।

  

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534