Jaunpur Live : माउंट लिट्रा जी स्कूल में मनाया गया हिन्दी दिवस

जौनपुर। जिले के फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विख्यात सिंह द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्र भाषा के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना हमेशा बनाये रखनी चाहिए। विद्यालय की हिन्दी शिक्षिकाएं अर्चना पाण्डेय एवं सारिका सिंह ने कहा कि मातृभाषा के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान करना चाहिए। 
इस अवसर पर बच्चों द्वारा कार्यक्रम का सामूहिक रुप से संचालन किया गया। जिसमें अभ्युदय दिव्य प्रताप सिंह, अनवेशा सिंह, आंचल यादव, आर्यन सिंह ने कविता प्रस्तुत किया। गायन जान्हवी सिंह एवं दीक्षा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन जान्हवी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में एकेडमिक कोआर्डिनेटर श्वेता मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534