Jaunpur LIve : सैकड़ों समर्थकों के संग पूर्व मंत्री ललई यादव साइकिल यात्रा में शामिल

शाहगंज, जौनपुर। गुरुवार को जनपद के नौ विधानसभा मे चल रही लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा अपने सातवें दिन बदलापुर विधानसभा से समाप्त करके शाहगंज विधानसभा मे प्रवेश किया। जैसे से साइकिल यात्रियों का हुजूम आगे बढ़ा,पिलकिछा में पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान साइकिल यात्रियों के साथ ललई यादव ने खुद भी पांच किलोमीटर साईकिल चलाया। सूक्ष्म कार्यक्रम के तहत ललई यादव और विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव ने साइकिल यात्रा के नायकों का भव्य माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान हजारों की तादाद में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा सपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।

स्वागत समारोह के मंच से साइकिल यात्रियों और सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा  मंत्री क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने योगी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जौनपुर की धरती से युवा कार्यकर्ताओं का निकला यह काफिला समाजवादी झंडे को बुलंद करने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद के नौजवान कार्यकर्ताओं का साइकिल यात्रा के दौरान जो जोश देखने को मिल रहा है उससे भाजपा सरकार भयभीत है। समाजवादी साइकिल यात्रा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी।

पिलकिछा से पुनः साइकिल यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भर रहे साइकिल यात्रियों का जोश काफी जबरदस्त नजर आ रहा था। इसके बाद साइकिल यात्रियों ने खुटहन चौराहा पहुंचकर सुबास चंद बॉस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और विशुनपुर चौराहा पर स्वर्गीय लक्षीकांत यादव के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसमे बाद सराय मोहिद्दिन पुर मे रात्रि विश्राम लिए रवाना हो गये। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक ललई यादव द्वारा साइकिल यात्रियों के लिए जलपान व रात्रि विश्राम और भोजन का भव्य बंदोबस्त किया गया था। लगातार चल रहे साईकिल यात्रा के नेतृत्वकर्ता मुलायम यादव, जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव, हिंसामुद्दिन अंसारी, पंकज यादव, राकेश यादव, डॉ. लक्ष्मीकांत यादव, अमित यादव, धर्मेद्र मिश्रा, अमित यादव, राहुल त्रिपाठी, जयहिंद यादव, राहुल, विजय पटेल, राकेश, आलोक, कुंदन, विनय, विनोद समेत सैकडो लोग साथ चल रहे है। इस मौके पर शाहगंज में साईकिल यात्रा की नेतृत्व दिलीप चौधरी, राजू यादव, विवेक यादव, गुलाब यादव, उमाकांत यादव, शिवराज यादव, छोटेलाल बिंद, दिलीप यादव, विवेक यादव ने किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534