कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे शिक्षक नेता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में चलाये जा रहे आंदोलन का तीसरा चरण जिसमें सभी मण्डल मुख्यालयों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना प्रस्तावित था और जिसे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के कारण स्थगित कर दिया गया था उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 20 सितम्बर को वाराणसी मण्डल का धरना संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रस्तावित है। उसे सफल बनाने के उद्देश्य से आज केराकत तहसील के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक संम्पर्क अभियान संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह के अगुवाई में चलाया गया। विभिन्न विद्यालयों नालदेव कुलदेव बेलाव, मुफ्तीगंज, केराकत, थानागद्दी, खर्गसेनपुर तथा रतनूपुर में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए श्री रमेशसिंह ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहिन शिक्षकों के लिए धारा 7 क (क) का 7 (4) में परिवर्तन व सम्मानजनक शिक्षकों, कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा सी.टी., एल. टी. सम्विलियन, विनियमितिकरण आदेश के धारा 8 का संशोधन प्रोन्नति वेतनमान के लिए परास्नातक की बाध्यता की समाप्ति आदि के लिए निर्णायक संघर्ष के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं है। संघर्ष की इसी कड़ी में 20 सितम्बर का धरना आयोजित है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, संरक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल के साथ-साथ सभी प्रान्तीय पदाधिकारीयों के उपस्थिति रहेगी। सरोज कुमार सिंह संयोजक ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धरने को सफल बनाने की अपील की। शिक्षकों को वाराणसी आने के लिए दो बसों की व्यवस्था जनपद मुख्यालय पर टीडी कालेज के गेट के पास तथा बदलापुर में की गयी है। शिक्षक सम्पर्क अभियान में प्रदेशीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह के साथ जनपद संयोजक सरोज कुमार सिंह, संचालन समिति के सदस्य दयाशंकर यादव तथा समर बहादुर सिंह पूर्व उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur