Jaunpur Live : पूजन से संबंधित समस्याओं को महासमिति से अवगत कराएं समितियां

श्री दुर्गा पूजा महासमिति की हुई बैठक
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की एक बैठक आगामी शारदीय नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए प्रधान कार्यालय नव दुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव ने किया। बैठक में 10 अक्टूबर से शुरु होने वाले नवरात्रि महोत्सव को भव्य रुप से सम्पन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं की कड़ी में विशिष्ट सदस्य महेंद्र देव विक्रम ने कहा कि समस्त पूजन समियां पूजन से संबंधित समस्याओं से लिखित रुप से अवगत करायें जिससे समय रहते ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैठक के समापन के पूर्व महासमिति के उपाध्यक्ष लाल जी यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर पुनीत पंकज, मनीष गुप्ता, राम रतन विश्वकर्मा, राजेंद्र अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, विष्णु गुप्ता, श्रीपाल यादव, सचिन कुमार सोनी, शनि जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534