Jaunpur Live : विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर होगी श्रीरामकथा : शील निधि सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ग्रामोदय समिति के समन्वयक शील निधि सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। उसी ​दिन विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रघुपति राघव राजा राम एक भारतीय प्रसिद्ध भजन है तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सबसे पसंदीदा भजन था। उसी से प्रेरणा लेकर राम के आदर्श चरित्र की शिक्षा देने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विश्व स्तरीय शास्त्री संगीत के भी कार्यक्रम होंगे।



उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने पिछले वर्ष श्री रामकथा अमृतवर्षा का आयोजन कराकर विश्वविद्यालय में इतिहास रच दिया है। पिछले वर्ष श्रीराम कथा के आयोजन के बाद तमाम ग्रामीण निवासीयों ने एवं कई महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से प्रशंसा व्यक्त की थी। परम पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज द्वारा श्री रामकथा सुनने के लिए तमाम छात्र-छात्राएं कई महीनों से इंतजार में थे।
03 से 09 अक्टूबर 2018 को सात दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान परिसर के छात्रों के पठन-पाठन में किसी प्रकार की बाधा ना आए और छात्र भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हो पाए। इसको ध्यान मेंं रखते हुए श्री रामकथा का समय सायं 4 बजे से 7 बजे तक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक रखा गया है। यह कार्यक्रम महन्त अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में होगा।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534