Jaunpur Live : राजगीर बनकर शौचालय निर्माण में जुटा ग्राम विकास अधिकारी


  • समय कम होने की वजह से तेजी से चल रहा है शौचालय निर्माण कार्य

सुरेरी, जौनपुर। उच्चाधिकारियों द्वारा 2 अक्टूबर के पहले हर हाल में शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के फरमान को पूरा करने को विकासखंड रामपुर मे तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर खुद राजगीर का किये कार्य।



जानकारी के अनुसार विकासखंड रामपुर के ग्रामसभा पटैला के ग्राम विकास अधिकारी सुशांत शुक्ला द्वारा उच्चाधिकारियों द्वारा 2 अक्टूबर तक हर हाल में शौचालय निर्माण पूर्ण कर लेने के फरमान को पूरा करने के लिए गांव में हो रहे शौचालय निर्माण में कार्य करने वाले राजगीर को खानाखाने के लिए चले जाने पर विकास अधिकारी ने खुद ही राजगीर का कार्य कर शौचालय निर्माण में लग गए। विकास अधिकारी का यह कार्य देख अन्य ग्रामीण भी उनके सहयोगी के रूप में शौचालय निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए कार्य करने लगे। शौचालय निर्माण में खुद राजगीर बन कार्य करने के बारे में ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि कम समय में कार्य को पूर्ण करवाना है जिसकी वजह से काम बंद ना हो इसी लिए शौचालय निर्माण कार्य में खुद ही सहयोग कर रहा हुं।वही ग्राम विकास अधिकारी द्वारा खुद ही शौचालय निर्माण करने की खूब चर्चा रही।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534