Jaunpur Live : अशोक सिंह ने एसपी को भेंट की डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम की पुस्तक

जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रभारी अशोक सिंह ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह 'क्षेम' की किताब कृष्ण द्वैपायन महाकाव्य और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह 'क्षेम' देश के एक श्रेष्ठ कवि थे। जीवन के विविध रूपों का चित्रण क्षेम जी की कविताओं में मिलता है।


महाराष्ट्र प्रदेश के प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि पूर्वाचल विश्वविद्यालय एवं तिलकधारी महाविद्यालय का कुलगीत क्षेम जी द्वारा विरचित है। क्षेम जी श्रेष्ठ कवि होने के साथ-साथ महान समीक्षक भी रहे। छायावाद की काव्य-साधना, छायावाद के गौरव चिह्न तथा छायावाद की सामाजिक पृष्ठभूमि जैसे समीक्षा-ग्रंथों की रचना करके उन्होंने हिंदी साहित्य का भंडार समृद्ध किया। वे हिंदी के साथ-साथ संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं पर भी असाधारण अधिकार रखते थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में एक वृहद कार्यक्रम का पुस्तक विमोचन किया जाएगा इसकी लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534