Jaunpur Live : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक आंदोलित



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश की कल से प्रस्तावित तीन दिवसीय महाहड़ताल की पूर्व संध्या पर मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, जिलामंत्री चन्द्रशेखर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संयोजक सरोज सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंत्री रमाशंकर पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, मंत्री संजय सिंह के सामूहिक नेतृत्व में विशाल मोटर साइकिल रैली, जौनपुर जंक्शन (भण्डारी स्टेशन) को पूर्वान्ह 11 बजे नगर के मुख्य मार्ग व सरकारी प्रतिष्ठानों से होते हुए कलेक्ट्रेट प्रांगण में पहुंची। रैली मार्ग में कर्मचारी, शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करने एवं नई एनपीएस को वापस लेने की मांग का नारा लगाते हुए चल रहे थे। मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर तीन दिवसीय महा-हड़ताल के साथ ही आगे और कठिन संघर्ष की घोषणा कर रहे थे।

Jaunpur Live : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक आंदोलित


कलेक्ट्रेट परिसर में मोटर साइकिल जुलूस को सम्बोधित करते हुए संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग किया। मंच के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल ने बताया कि सरकार एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों के स्तर पर वार्ता चल रही है, लेकिन हम सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर से हड़ताल पर रहते हुए कलेक्ट्रेट में आमसभा होगी, जिसमें आप सभी भारी संख्या में उपस्थित हों। सभा को माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अध्यक्ष संतोष सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग का तन-मन-धन से संघर्ष करने का संकल्प लेते हुए समर्थन किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह बहादुर, संयोजक सरोज सिंह ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता का संकल्प लिया। मोटर साइकिल जुलूस में डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. फूलचंद्र कन्नौजिया, संजय चौधरी, शिव कुमार यादव, राजेश यादव, संजय पाठक, इं. अशोक कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, लाल साहब, रविचंद्र यादव, शिवेन्द्र सिंह, सुधाकर सिंह, मनोज राय, दिनेश यादव, क्षत्रधारी, दयाराम गुप्ता, ताराचन्द्र उपाध्यक्ष, इं. बेचन मिश्रा, सामिप्य द्विवेदी, शरद पटेल, कृपाशंकर उपाध्याय, रामकृष्ण पाल, अरविंद यादव, मनमोहन, मधुकर द्विवेदी, दारा सिंह, अनिल कुमार यादव, सुशील कुमार, अश्वनी जायसवाल, रामकेश यादव, सभाजीत यादव, चन्द्रेश कुमार सिंह, शैलेश यादव, बाल किशोर ओझा, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, ई. जेडी सिंह, इं. विजय कुमार, अखिलेश सिंह भारी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, डिप्लोमा इं. आदि ने भाग लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534