Jaunpur Live : राष्ट्रीय लोकदल ने नये पदाधिकारियों का किया स्वागत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर डा. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा. मसूद अहमद के अनमोदन पर कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। डा. सिंह ने बताया कि हसीन अहमद को नगर अध्यक्ष, पारसनाथ चौधरी को अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष, श्रीमती शीला श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, जरगाम अहसन को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, गंगा प्रसाद यादव को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, रजनीश यादव को युवा जिलाध्यक्ष, खुर्शीदा बेगम को नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डा. सूर्यबली पाल को तहसील अध्यक्ष मछलीशहर, जय प्रकाश पटेल को तहसील महासचिव मछलीशहर, बड़े लाल पटेल को तहसील सचिव मछलीशहर, डा. राधेश्याम मौर्य को तहसील अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सभाजीत यादव को मछलीशहर ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस पर उपस्थित पार्टीजनों ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डा. एस.ए. रिज्वी, महेन्द्र विश्वकर्मा, जिला महासचिव सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, सन्तोष गोड़, अखिलेष पाल, विजय मौर्य, शमशेर अली, दयाराम चौहान, विनय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534