Jaunpur Live : शहरियों को लुभाया शाहगंज की ऐतिहासिक दशहरा मेला की भव्यता, ललई यादव ने किया पूजा अर्चना



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने रावण वध देखा। साथ ही राम, लक्ष्मण,मां जानकी व हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले में आग लगाई तो वह जल उठा और लोग राजा श्रीरामचन्द्र की जय का उद्घोष कर उठे। जिलेभर में लगे दशहरा मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

lalai-yadav-ram-leela-shahganj


शाहगंज में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान मेले में नगर सहित ग्रामीण अंचल से हजारों की संख्या में महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' ने राम, लक्ष्मण व माता जानकी की पूजा किया। क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन से लोगों को सच और साहस की सीख मिलती है। कठिन परिस्थितियों में प्रभुराम ने आदर्श पुत्र व भाई की जिम्मेदारी कैसे निभाई यह समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मर्याया पुरुषोत्तम राम ने कभी ऊंच-नींच नहीं देखा और न ही किसी से भेदभाव रखा। वह सहनशील थे। इसीलिए उनके आदर्श व्यक्तित्व को लोगों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। तभी समाज व देश का विकास संभव है।
शाहगंज के रामलीला मैदान पर असत्य पर सत्य की जीत का पर्व परंपरानुसार मनाया गया। पूर्वांचल के इस प्रसिद्ध मेले में 75 फुट के पुतले का दहन किया गया। मेले में सुबह से ही दुकानें लगनी शुरू हो गईं। ट्रैक्टर,ट्रक,बैलगाड़ी व अन्य वाहनों पर सवार होकर महिलाएं, बुजुर्ग,बच्चे और युवा मेला स्थल पर पहुंचे।
इस मौके पर ओम प्रकाश जायसवाल,श्यामजी गुप्ता, जवाहरलाल अग्रहरी,अजय श्रीवास्तव,संजय यादव एडवोकेट,मनोज यादव गल्लू,अखंड प्रताप यादव,धर्मेंद्र मिश्रा,विनय यादव,दलसिंगार, यादव,विनोद यादव आदि गणमान्य मौजदू रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534