Jaunpur Live : सारे गामा प लिटिल चैम्पस के ऑडिशन में जौनपुर की श्रेया त्रिपाठी चयनित




  • माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर की कक्षा पाँच की है छात्रा

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। वाराणसी में आयोजित सारे गामा प लिटिल चैम्पस जी का ऑडीशन शो ज्ञानदीप एकेडमी में हुआ जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर की तरफ से सात बच्चों ने भाग लिया जिसमें स्कूल के कक्षा पाँच के छात्रा श्रेया त्रिपाठी पुत्री सत्यव्रत त्रिपाठी का चयन द्वितीय राउंड में हुआ है जो कि दिल्ली में 24 नवम्बर को सम्पन्न होना है।
विद्यालय के छात्रा के चयन होने पर डायरेक्टर अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यालय में बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं उपलब्ध कराना बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। इस क्षेत्र में हम बराबर प्रयासरत है, जिसका परिणाम हुआ कि विद्यालय की छात्रा लिटिल चैम्पस में चयनित हुई। 

Jaunpur Live : सारे गामा प लिटिल चैम्पस के ऑडिशन में जौनपुर की श्रेया त्रिपाठी चयनित

Jaunpur Live : सारे गामा प लिटिल चैम्पस के ऑडिशन में जौनपुर की श्रेया त्रिपाठी चयनितJaunpur Live : सारे गामा प लिटिल चैम्पस के ऑडिशन में जौनपुर की श्रेया त्रिपाठी चयनित


विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि माउंट लिट्रा जी स्कूल जो उद्देश्य लेकर जनपद में आया है वह उस पर खरा उतर रहा है। इसमें हमारा बराबर प्रयास रहता है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय जो छात्र-छात्रा जिस क्षेत्र में ध्यान दिया जाय जो छात्र-छात्रा जिस क्षेत्र में आगे जाने के लिए कटिबद्ध है हम उन पर विशेष ध्यान दे रहे है।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के संगीत अध्यापक एवं सभी अध्यापक, कर्मचारी बधाई के पात्र है जो सबके सहयोग से माउंट लिट्रा जी स्कूल को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिये हम सभी लोग प्रयासरत है। यह प्रतियोगिता में श्रेया त्रिपाठी, मानवी सिंह, अदिती सिंह, देवांश सिंह, जान्हवी सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, तेजस्वी सिंह ने भाग लिया था। माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर के छात्रा का सारे गामा प लिटिल चैम्पस में चयनित होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ को बधाई दिया है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534