Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नवरात्रि पर्व को लेकर श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। कहीं प्रवचन सत्संग,तो कहीं धार्मिक प्रासंगिक कार्यक्रम के चलचित्र पर्दे पर रामायण सीरियल श्रद्धालुओं को लुभा रहा है। गांव गांव में आदिशक्ति की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा पाठ आरती के आयोजन किये जा रहे हैं। कहीं कहीं मंदिर देवालयों को रंग बिरंगे लाइट सजावट कर पूजा पाठ आयोजित किये गए हैं। छोटे छोटे बच्चे बड़े बूढ़े महिलाएं श्रद्धा भक्ति में जुटे हुए हैं। सुबह शाम आरती व मां के जयकारे से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।
यहाँ नईगंज में दिव्य पूजा समिति नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया हा जिसमें प्रतिदिन माँ दुर्गा के सभी स्वरूपों का विधि पूर्वक हवन पूजन हो रहा है। पंडित द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अनुष्ठान में संकल्पित हैं। नित्य प्रति रात्रि में रामायण की कथा का चलचित्र जरिये धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
कार्यक्रम आयोजक/संस्थापक अभिषेक यादव ने बताया कि मातारानी की विगत कई वर्षो से क्षेत्रवासियों के प्रेम से नवरात्रि के अवसर पर माता की आराधना की जा रही है। कार्यक्रम में नवमी को हवन पूजन एवं कन्या भोज के साथ भंडारा किया जाता है। दशमी तिथि को नगर भ्रमण करते हुए साज बाजा के साथ भव्य कलश विसर्जन यात्रा निकलेगी। जो गांव के गली गलियारे समेत मुख्य मार्गो से होकर गोमती नदी में विसर्जन होगा।

Tags
Jaunpur