Jaunpur Live : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित



जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहंदीउल हसन आब्दी से विचार-विमर्श कर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अनुमति के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब द्वारा घोषित कर दी गई। महामंत्री की जिम्मेदारी तहसीन हैदर नजमी व रिजवान खान को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर साबिर हुसैन नियाज अहमद रिजवी फैमी मोहम्मद शाहन अहमद वह अजर गुलाब को बनाया गया। मंत्री पद पर इरशाद अहमद, राम सेठी, अफसर हुसैन व कमर अब्बास नियुक्त किये गये। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद आसिफ अली को सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी का कार्य सै. अफरोज समर पुनने को दिया गया है। मोहम्मद रजा कार्यालय प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्य कल्बे हसन खान, तहसीन शाहिद, अबुल खान, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद अरशद, इशरत, सैयद मोहम्मद अली रिजवी, छाया सेठी, अली नकी व सरवर हुसैन को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब ने कहा कि मिशन 2019 की तैयारी में अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी तरह से तैयार है और ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का काम पार्टी करेगी और एक बार पुन: केंद्र में मोदी की सरकार बनाने का संकल्प पूरा करेगी।

Jaunpur Live : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534