- कसौधन वैश्य समाज के पदाधिकारियों की हुई बैठक, किया पौधरोपण
जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार में गोकुल घाट के पास कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष रवि प्रकाश कसौधन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिला एवं तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। संरक्षक उमेश चंद्र कसौधन ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर समाज के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान में कसौधन समाज का धर्मशाला बनाने को लेकर काफी दिनों से विचार विमर्श किया जा रहा है। पदाधिकारी एकमत होकर इस पुनीत कार्य को जल्द से पूर्ण कराएं। गोपाल जी कसौधन ने बताया कि हम लोग महर्षि कश्यप की संतान हैं। महर्षि कश्यप हमारे पूर्वज रहे। हर वर्ष उनकी जयंती समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। अध्यक्ष रवि प्रकाश कसौशन ने बताया कि नवरात्रि में कसौधन समाज के पदाधिकारियों का विस्तार किया जाएगा। जिला स्तर पर महिला समिति व तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पौधरोपण करें। आज पेड़ पौधों के कमी की वजह से कार्बन डाई ऑक्साइड की बढ़ोत्तरी और आक्सीजन की कमी होती जा रही है। पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कसौधन शम्मी ने कहा कि वृक्ष ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है और घटते जलस्तर को भी रोका जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डा. हर्षित कसौधन ने किया। कार्यक्रम संयोजक आनंद कसौधन व योगेश कसौधन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनय कसौधन, डा. श्रीराम कसौधन, मनन कसौधन, विजय प्रकाश कसौधन, मनीष कसौधन, हरिदर्शन, राजकुमार, संजय, सुरेश, जगदीश, मुदित, विकास, दिनेश, प्रहलाद आदि उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur