Jaunpur Live : बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक



जौनपुर। लायंस एवं लायनेस क्लब जौनपुर गोमती के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सीएमएम इंग्लिश स्कूल अहियापुर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों को पौधे वितरित किए गए जिससे वे भी अपने अपने घरों पर पौधे लगाए।


क्लब अध्यक्ष गणेश जी साहू ने कहा कि पर्यावरण हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है हम सभी अपने जीवन में पर्यावरण संसाधनों का प्रयोग करें। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सैयद मेराजुद्दीन ने अपने सुझाव में कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने में हम सभी को लापरवाही बरतने का अर्थ अपना विनाश करना है हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने में पर्यावरण संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए।
इसी क्रम में जोन चेयर पर्सन संतोष साहू ने कहा कि भूमि, पानी, वायु जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग बुध्दिमता पूर्ण ढंग से करना चाहिए ताकि स्वस्थ पर्यावरण को सुनिश्चित किया जा सके। सेवा सप्ताह के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी होती है।
कार्यक्रम संयोजक मो. तौफीक ने कहा कि आज के समय में पौधों जैसे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की आवश्यकता हैं। विद्यालय के सलाहकार अवधेश कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यावरण मुद्दे बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के समय में पर्यावरण समस्याओं को लेकर हम नहीं जागे तो पृथ्वी आने वाली पीढ़ी के रहने योग्य नहीं रहेगी और हम सभी प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, ऋषि देव, ज़ीशान खान, राजेश यादव, मोहम्मद सोहेल, कनीज फातिमा, पूनम यादव, मोहम्मद रफीक मोहम्मद, आरिफ आदि लोगों का विशेष योगदान रहा और संस्था के सेवा सप्ताह चेयरपर्सन लायन संजीव गुप्ता ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और संचालन लायन कोषाध्यक्ष नीरज शाह ने किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534