डा. काशी प्रसाद की 138वीं जयंती पर जायसवाल समाज ने मरीजों को बांटा फल



जौनपुर। जायसवाल समाज के अलावा भारतीय संस्कृति व संस्कृत के भी पुरोधा थे डा. काशी प्रसाद जायसवाल। उन्होंने साहित्य, संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में जायसवाल समाज को अलग पहचान दी है। उक्त बातें जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कही है। डा. काशी प्रसाद जायसवाल की मंगलवार को 138वीं जयंती मनायी गयी। इस मौके पर जायसवाल समाज के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही डा. जायसवाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व सहित उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल, दिलीप जायसवाल, धु्रव जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, के.के. जायसवाल, विष्णु जायसवाल, नागेन्द्र जायसवाल, रोहन जायसवाल, पुष्कर जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534