जौनपुर से 5 हजार निरंकारी भक्त जायेंगे हरियाणा

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय संत निरंकारी मिशन का आध्यत्मिक जागृति का अद्भुत आयोजन, 71वां निरंकारी संत समागम विश्व को दिव्य ज्ञान से आलोकित करने वाले, मानवता के पथ-प्रदर्शक, निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव जी महाराज की पावन छत्रछाया में हरियाणा के समालखा में 24, 25 एवं 26 नवम्बर को सुनिश्चित हुआ है। उक्त समागम में भाग लेने के लिये जनपद से लगभग 5 हजार निरंकारी भक्त बसों व ट्रेनों से समागम में जा रहे हैं। इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534