कर्मचारी नेता लालजी सिंह नहीं रहे

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर कर्मचारी संघ के नेता लालजी सिंह का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिवार, क्षेत्रवासियों सहित नगर पालिका में शोक की लहर दौड़ गयी। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर नगर पालिका ले जाया गया जहां उपस्थित पालिका परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि श्री सिंह के पुत्र ने दी। इस मौके पर तमाम राजनीतिज्ञ, अधिकारी, कर्मचारी, सभासद आदि ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534