जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पहली कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित मिटिंग हाल में हुई जहां मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि 2019 अब दूर नहीं है। ऐसे में अल्पसंख्यक मोर्चे की पूरी टीम प्रत्येक जिले में जुट गयी है। एक बार पुनः केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प हम सब ले चुके हैं। बीते साढ़े 4 वर्षों में केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है, वह एक इतिहास बन चुका है। ऐसे में पूरा विपक्ष बौखला गया है और सब मोदी जी को घेरने में जुटे हैं परंतु वह शायद नहीं जानते कि जनता सब जानती है जो अब उनके छलावें में नहीं आने वाली नहीं है। विशिष्ट अतिथि काशी प्रान्त के क्षेत्रीय मंत्री/अल्पसंख्यक प्रभारी रामहित निषाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, दोनों ने मिलकर जनता के लिये जो काम किया है, सब लोग जानते हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब ने 34 मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी करते हुये मिशन 2019 में सभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मो. आसिम अली, मिर्जा हुंमायू, मो. शहान अहमद, मो. इरशाद, फैमी रिजवी, अजहर गुलाब, अफसर हुसैन, कमर अब्बास, अफरोज कमर, मो. रजा, अबुल खान, मो. इशरत, मो. रियाजुद्दीन, मो. अली रिजवी, साबिर हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री तहसीन हैदर नजमी ने किया।
Tags
Jaunpur