होनहार बाला विदुषी वर्मा को बीएचयू में किया गया सम्मानित

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव की निवासिनी विदुषी वर्मा को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित सेमिनार में राज्यसभा सांसद व जाने-माने कानूनविद तथा ख्यातिलब्ध अर्थशास्त्री डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सम्मानित किया। विदुषी को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुये श्री स्वामी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ विदुषी के भजन ‘राम नाम का अमृत पी ले’ से हुआ। विदुषी के इस भजन से पूरा सभागार राममय हो गया। वहीं सभागार में मौजूद विद्वतजनों ने विदुषी की प्रसंशा किया। पेशे से शिक्षक विनय वर्मा की पुत्री विदुषी का चयन चर्चित म्यूजिक रियल्टी शो सा रे गा मा पा के मेगा आडिशन के लिये हुआ है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534