समाजसेवी डा. तारिक शेख गृह जनपद में किये गये सम्मानित

जौनपुर। दबिस्तान-ए-उर्दू नेयउज दमलंनर आजमगढ़ की तरफ से शाहगंज नगर के प्रमुख समाजसेवी व सिटी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डा. तारिक शेख को उनकी समाज में उत्कृष्ट सेवाओं पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दबिस्तान-ए-उर्दू की तरफ से किया गया था जहां मुख्य अतिथि के रूप में सुखदेव राजभर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के अलावा साजिद आजमी उपस्थित रहे। साथ ही खलीक फराही क्रिकेट प्रतियोगिता आजमगढ़ के आयोजक, जफर नेता, शाहिद काशिफ पूर्व महामंत्री शिबली कालेज, पूर्व विधायक इरशाद, सम्पादक जनहित सेवा वसी सिद्दीकी, प्रख्यात शायर शादाब आजमी गैबी जौनपुरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मान से अभिभूत डा. शेख ने कहा कि अपनी जमीन पर सम्मानित होने पर बहुत खुशी हो रही है। साथ ही गर्व भी महसूस हो रहा है। अन्त में कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद तारिक नेे समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534