Jaunpur Live : सेतु संस्था ने कलाकार विदुषी वर्मा को किया सम्मानित



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासिनी विदुषी का वाराणसी की सांस्कृतिक संस्था सेतु सांस्कृतिक केन्द्र में सारेगामापा लिटिल चैम्प्स 2018 के मेगा ऑडिशन के लिये चयनित किये जाने पर स्वागत किया गया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर कक्षा 6 की छात्रा विदुषी वर्मा के सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने विदुषी को अगले सभी चक्रों व आगामी भविष्य के लिये शुभकामना दिया। जौनपुर की होनहार बेटी विदुषी को विशेष रूप से सेतु सांस्कृतिक संस्था में आमंत्रित किया गया था जहां सेतु के महासचिव सलीम राजा व समन्वयक प्रतिमा सिन्हा ने विदुषी से विशेष रूप से बातचीत किया। इस अवसर पर सेतु के कलाकार सौरभ चक्रवर्ती, सत्यम मिश्रा, प्रियंका मेहरोत्रा, आकर्षक सोनी, काशिका, चित्रा, पंखुरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस विशेष कार्यक्रम में विदुषी वर्मा के पिता विनय वर्मा व चाचा चन्दन सेठ भी उपस्थित थे। इसी क्रम में सलीम राजा व प्रतिमा सिन्हा ने सेतु की ओर से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर विदुषी वर्मा को आशीर्वाद दिया।

Jaunpur Live : सेतु संस्था ने कलाकार विदुषी वर्मा को किया सम्मानित

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534