Jaunpur Live : जय प्रकाश टुन्नू बनाये गये बारी महासभा के जिलाध्यक्ष



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी को दिलायी गयी शपथ
जौनपुर। उत्तर प्रदेश बारी महासभा के निर्देशन में जनपद शाखा की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को नगर के परमानतपुर स्थित बैंकर्स कालोनी में हुई। संरक्षक नन्द लाल रावत की देख-रेख में नयी कार्यकारिणी का गठन करके घोषणा भी कर दी गयी। घोषणा के अनुसार जय प्रकाश बारी टुन्नू को जिलाध्यक्ष चुना गया जिस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बारी, महामंत्री गौरव रावत, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, सहायक संगठन मंत्री अतुल रावत, संयुक्त मंत्री रमाशंकर बारी, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र बारी, आडिटर अभयनाथ बारी व मीडिया प्रभारी संतोष बारी चुने गये। इसी क्रम में जय प्रकाश रावत, हरिशंकर बारी, बबलू बारी, मुकुल बारी, सुशील बारी, विनोद कुमार, अमित कुमार, प्रिंस बारी, ऋषभ बारी, माल बाबू बारी कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। इस दौरान संरक्षक नन्द लाल रावत ने जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बारी सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर तमाम स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। अन्त में नवचयनित जिलाध्यक्ष जय प्रकाश टुन्नू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jaunpur Live : जय प्रकाश टुन्नू बनाये गये बारी महासभा के जिलाध्यक्ष

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534