Jaunpur Live : सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में चयनित विदुषी वर्मा का हुआ सम्मान



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील के त्रिलोचन बाज़ार की विदुषी वर्मा का सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में चयन होने पर फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की 11 वर्षीय छात्रा विदुषी वर्मा को सम्मानित किया गया।

Jaunpur Live :  सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में चयनित विदुषी वर्मा का हुआ सम्मान

Jaunpur Live :  सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में चयनित विदुषी वर्मा का हुआ सम्मान

Jaunpur Live :  सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में चयनित विदुषी वर्मा का हुआ सम्मान


विदित हो कि विदुषी वर्मा ने हाल ही में वाराणसी में हुए जी टीवी के चर्चित शो सा रे गा मा लिटिल चैंप्स के ऑडिशन में अपने सधे हुए सुर से जजों को प्रभावित करते हुए 24 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले मेगा ऑडिशन में स्थान बनाया है। विदुषी के भजन एल्बम 'राम नाम का अमृत पी ले, 'हे गणेश देवा' यूट्यूब पर जारी हो चुके है। विदुषी मूलतः त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासिनी है। इनके पिता विनय कुमार वर्मा पेशे से अधयापक है। प्रधानाचार्य रामानुज यादव ने विदुषी को स्मृति चिन्ह व पुस्तक देकर सम्मानित किया। प्रबंधक संजीव सिंह ने विदुषी के इस उपलब्धि को जनपद व स्कूल के लिए गौरव की बात बतायी व इनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नीलम पाठक, सलमा मालिक, संजीव श्रीवास्तव, सुरेश यादव, नीलम मौर्या, महेश सिंह, दीपमाला, शिवानी सिंह व समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534