Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय सैनिकों ने युद्धों में जिस जांबाजी का परिचय दिया उसी की देन है कि हम अपने घरों में शांति से रह रहे हैं। जिस देश की सेना कमजोर होती है वह देश कमजोर होता है। सीमा की रक्षा में अनेक सैनिकों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। इन सैनिकों की शहादत को याद करने के लिए जनपद जौनपुर के बेलांव ग्रामवासियों ने जो पहल की है वह शानदार है। इस कड़ी से हम भी जुड़ें और शहीद सैनिकों के नाम पर एक दीपक जलाएं यह कर्तव्य हम सभी का है। इस पहल में जनपद के प्रत्येक नागरिक को भागीदारी निभानी चाहिए। यह अवसर है अपनी शानदार विरासत को याद करने का। यह अवसर है उन सैनिकों को याद करने का जिन्होंने हमारी खातिर अपनी जान की परवाह नहीं की। इस पहल में हम भी भागीदार बनें। अपने गांव, अपने नगर, किसी भी शहीद स्थल या सार्वजनिक स्थान पर एकत्र हों। एक दीपक, एक मोमबत्ती जरूर जलाएं। इस दीपावली पर्व पर शहीद सैनिकों के नाम दीप जलाकर ऐसी पहल करें कि पूरी दुनिया में नजीर कायम हो।

Tags
Jaunpur