Jaunpur Live : दीवानी न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को साथियों ने दी विदाई



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के सभागार में अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त साथियों के लिये विदाई समारोह आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला जज अजय त्यागी ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त कर्मचारी मनन जी गुप्ता, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय व प्रेमचन्द्र त्रिपाठी को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की गयी। साथ ही ज्ञान प्रकाश तिवारी परिवार न्यायालय/प्रधान न्यायाधीश ने मनन जी गुप्ता को रामायण, अशोक सिंह अपर जिला जज प्रथम ने प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को और मनोज कुमार अपर जिला जज द्वितीय ने प्रेमचन्द्र त्रिपाठी को रामचरितमानस भेंट किया। वहीं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएन शुक्ला ने सभी को रूद्राक्ष की माला पहनाया। साथ ही सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। समारोह का संचालन नरेन्द्र प्रताप मिश्र ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी आलोक वरूण, धनंजय मिश्र, आलोक वर्मा, श्रीमती स्नेहा, प्रदीप्ति सिंह, कु. सुषमा, राहुल आनन्द सहित रमेश मिश्रा, महेश्वरी श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, देवेन्द्र सेठ, विनोद सिंह, विनोद मौर्य, अविनाश मौर्य आदि उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534