Jaunpur Live : भाजपा उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने ब्यूटी पार्लर का किया उद्घाटन



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नगर के नखास स्थित सोलंकी कटरा में वैष्णवी ब्यूटी पार्लर नामक प्रतिष्ठा खुला जिसका उद्घाटन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ीं श्रीमती किरन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उन्होंने सर्वप्रथम फीता काटा जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चन किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने श्रीमती श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर रंजना, उषा, अर्चना, गणेश, मोनी गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सरस्वती गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में प्रतिष्ठान की अधिष्ठाता सोनी गुप्ता ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jaunpur Live : भाजपा उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने ब्यूटी पार्लर का किया उद्घाटन

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534