Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेंट जोसफ स्कूल निकामुद्दीनपुर में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के तमाम एक से बढ़कर एक बच्चों ने मनमोहक रंगोली बनाकर विद्यालय प्रशासन का दिल जीत लिया। बताते हैं कि उक्त विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन विषय पर बच्चों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी बच्चों ने अपने प्रतिभा के अनुसार आकर्षण एंव मनमोहक रंगोली बनाईं।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ व 11 के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा रंगोली में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का लोगों, डस्टबिन, भारत का मैप आदि की मनमोहक रंगोली बनाकर भारत को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य तोषी सिंह व शिक्षिकाओं ने सभी चित्रों का अवलोकन कर रंगोली में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन किया। बालिकाओं में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय मानसी, तृतीय स्थान दिक्षा ने प्राप्त किया जबकि बालकों में प्रथम स्थान अमन, द्वितीय स्थान कैफ, तृतीय स्थान शिवम् ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहयोग शिक्षक रौनक, ेहा, राना, कंचन, सुनील बिंद आदि ने सहयोग किया। इस दौरान जूनियर बच्चों ने भी हस्त शिल्प कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य के अलावा सभी अध्यापक मौजूद रहे।
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
- बालिकाओं में साक्षी तो बालकों में अमन अव्वल
- बच्चों ने मनमोहक रंगोली बना दिखाई प्रतिभा, दिया स्वच्छता का संदेश

Tags
Jaunpur