Jaunpur Live : मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के चार मंडल अध्यक्ष मनोनीत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता द्वारा चार मंडल अध्यक्षों को मनोनीत किया गया जिसमें मुंगरा बादशाहपुर नगर के सूरज कुमार गुप्ता, बेलवार के समर पटेल, पंवारा राजकुमार साहू तथा सुजानगंज के बड़े लाल पटेल को मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशंसा व्यक्त की तथा बधाई देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के उक्त  पदधिकारियों के मनोनयन से भाजपा की स्थानीय इकाई को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में मृत्युंजय प्रताप सिंह, अजय सिंह, राजीव केसरी, लवकुश गुप्ता, अरु ण सिंह, सूर्य लाल जायसवाल, राजू पटेल आदि  है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534