Jaunpur Live : मनबढ़ युवती ने तीन को हंसिया से मारकर किया लहूलुहान



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मल्हनी, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र नरौली गांव में शुक्रवार को एक मनबढ़ युवती ने मेड़ के विवाद में हंसिया से मारकर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
नरौली गांव निवासी हुबराज नाविक व धनराज दोनों शागे भाई हैं। खेत में मेड़ छांटने को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया। बगल के खेत में रामकेवल आलू बोन के लिए तैयारी  कर रहे थे, तभी धनराज की पुत्री ने हँसिया से रामकेवल ,हुबराज पर हमला कर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी मनबढ़ युवती के गुस्से का शिकार हो गर्इं। सभी का उपचार करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र कराया गया। पुलिस उपचार के बाद कार्यवाही में जुटी हुई है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534