लगाएं हल्दी वाला फेस पैक, होगा यह फायदा



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
हल्दी हमारे स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए बहुत अधिक ही फायदेमंद है। इसको खाने या फेस पेक के रूप में प्रयोग करने से साफ, बेदाग और सुंदर त्वचा पाई जा सकती है। इसेक अलावा भी हल्दी के फेस पैक लागने से कई फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।
स्ट्रेच मार्क्स- स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को दूर करने के लिए हल्दी औषधी की तरह काम करती है। इन निशानों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी, केसर में नींबू का रस डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 20 मिनट लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर हो जाएंगे।
मुंहासे- मुंहासे की समस्या दूर करने के लिए चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक बनाएं। अब इसको चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 15- 20 मिनट के बाद चेहरे ठंडे पाने से धो लें। 2-3 दिन तक लगातार इस लेप का इस्तेमाल करने से मुंहासे जड़ से दूर होंगे और कोई निशान भी नहीं रहेगा।
झुर्रियों से राहत
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होना आम बात है। मगर कई बार गलत खान पान, गलत आदतों के कारण भी समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों पड़ जाती हैं। इन से राहत पाने के लिए हल्दी में शहद डालकर फेस पैक बनाएं। 3 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच शहद डालकर मिक्स करें। अगर आप चाहें तो इस में 1 चम्मच निंबू का रस भी मिला सकती हैं। अब इसको चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15- 20 मिनट के बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें।
दाग - धब्बों से छुटकारा
हल्दी लगाने से चेहरे पर पड़े दाग- धब्बे आसानी से दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही लगातर हल्दी से बना फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार भी आता है। चेहरे को बेदाग बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी में पानी डालकर मिक्स करें। अब इसको आधे घंटे तक चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से दाग- धब्बों के निशानों से आसानी से राहत मिलेगी।




नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534