न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने पेशकार को दी भावीनी विदाई

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के सभागार में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्र द्वारा अवकाशप्राप्त पेशकार जगदीश मिश्र की विदाई में समारोह किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों ने श्री मिश्र को भागवत गीत, अंगवस्त्रम्, हनुमान जी का स्मृति चिन्ह, रामचरितमानस, रूद्राक्ष की माला देकर भावभीनी विदाई दिया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र प्रताप मिश्र ने किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश तिवारी, मनोज गौतम, अशोक सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, धनंजय मिश्र, राहुल आनन्द, ऋषिकेश पाण्डेय सहित तमाम न्यायिक अधिकारी, दयानाथ शुक्ला, जय प्रकाश पाण्डेय, रमेश मिश्र, माहेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, देवेन्द्र सेठ, सुनील उपाध्याय, अम्बरीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534