जेसीआई जौनपुर ने संजय को अध्यक्ष व गौरव को चुना सचिव


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नये अध्यक्ष व सचिव का चुनाव बीती रात सम्पन्न हुआ जहां सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को अध्यक्ष व गौरव सेठ सचिव चुना गया। इसके पहले अध्यक्ष पद हेतु संजय गुप्ता व धर्मेन्द्र सेठ और सचिव पद हेतु गौरव सेठ ने नामांकन किया जिसमें चुनाव अधिकारी आलोक सेठ ने सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को 2019 के अध्यक्ष के लिये घोषणा किया। साथ ही गौरव सेठ को सचिव एवं धर्मेन्द्र सेठ को प्रथम उपाध्यक्ष के लिये घोषित किया। इस पर उपस्थित सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी आलोक सेठ ने कहा कि अध्यक्ष की एक गरिमा होती है। संस्था को नयी ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास होना चाहिये। इसके अलावा पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त कया तो पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर्स, चन्द्रशेखर जायसवाल, के.के. जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल ने तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। तत्पश्चात् नवचयनित अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि में संस्था के सभी साथियों व पूर्व अध्यक्षों के सहयोग से संस्था को और आगे ले जाने का प्रयास करूंगा। संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में अजयनाथ, पंकज सिन्हा, संजीव जायसवाल, मनोज अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, पंकज जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संजीव तिवारी, सत्य प्रकाश जायसवाल, राकेश सोनी, आशुतोष जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, दीपक बाधवा, हर्षित जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, मनीष मौर्य, भारत सेठ, रामकृपाल, विशाल वर्मा, नीरज जायसवाल, हाफिज शाह, शिवेन्द्र सेठ, डा. मिथिलेश श्रीवास्तव, संदीप सेठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534