Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में झुलस जाने से सात लोगों की मौत हो गयी है। आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य अभी भी जारी है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
इस मामले में डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर वीएन पाणिग्रही ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आठ फायर इंजन, एक पानी का टैंकर और कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई थीं। उन्होंने कहा कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि आग जिस जगह लगी वह एक रिहायशी इलाका है। आग गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर लगी थी। आग लेवल-3 की बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकार सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि उक्त सोसाइटी के 14वें फ्लोर पर किसी फ्लेट में पहले एसी फटा इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके कारण पूरा फ्लोर आग के चपेट में आ गया। इस दुघटना में अमतक 7 लोगों की जाच जा चुकी है। कुछ बुरी तरह घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि लोगों को उपर से नीचे लोने में अग्निसमन विभाग के कर्मचारियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी।