Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
कहीं श्रद्धा सुमन, कहीं रक्तदान तो कहीं कम्बल का हुआ वितरण
जौनपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती मनायी गयी। इसको लेकर मंगलवार को जगह-जगह तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके लोगों ने श्रद्धा सुमन दिया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहीं गोष्ठी हुई तो कहीं रक्तदान करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में भारत रत्न श्री वाजपेयी की जयंती अटल कविता पाठ का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल श्री वाजपेयी देश के उत्थान के लिये बहुत सारे कार्य किये हैं जिससे भारत विश्व में अपनी अलग छवि निर्माण कर सका। इसी क्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने बताया कि उनकी वाकपटुता, दृढ़ता एवं सम्यक दृष्टिकोण से अपना देश विश्व में एक मजबूत इरादों वाला देश बनकर उभरा। प्रवक्ता अच्छे लाल यादव ने बच्चों को अटल जी की तरह अटल रहकर उत्तम शिखर पर पहुंचने का संदेश दिया। डा. विवेक पाण्डेय एवं डा. झांसी मिश्रा ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. नूपुर तिवारी, डा. सुधीर सिंह, डा. प्रमोद सिंह सहित तमाम लोग उपस्ािित रहे। संचालन डा. विनय वर्मा ने किया। अन्त में डा. अवध बिहारी सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags
Jaunpur