Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। खेल से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निकाल कर सामने आती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए भी खेलकूद आवश्यक होता है। जब हम स्वस्थ होंगे तो हमारा मन भी स्वस्थ होगा। स्वस्थ मन में सुंदर विचार होगा जो हमें आगे बढ़ने में सहायक होता है। यह बातें विजय प्रकाश सिंह संस्था सचिव ने बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कही।
उन्होंने कहा कि आज कहीं से भी छात्राएं छात्रों से पीछे नहीं है। खेलकूद महिला वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा सरिता प्रजापति ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 400 मीटर में सविता प्रजापति ने पहला स्थान रहा। 800 मीटर में पूजा यादव प्रथम जबकि 1500 मीटर की दौड़ में सरिता प्रजापति अपना जलवा बिखेरते हुए बाजी मारी। गोला फेंक में पूजा यादव, डिस्कस थ्रो में पूजा यादव, पहले लंबी कूद में आकांक्षा यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह ऊंची कूद में सोनी प्रथम, पुरुष वर्ग में 200 मीटर गणेश कुमार, 400 मीटर में दीपक यादव, 800 मीटर में छोटेलाल यादव, 1500 मीटर में रवि यादव, लंबी कूद में धीरज कुमार, ऊंची कूद में नीलेश यादव, डिस्कस और गोला फेंक में रविशंकर यादव, भाला फेंक में आकाश सिंह ने प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह शिक्षक व शिक्षिका वर्ग में हुए खेलकूद प्रतियोगिता में रसाकस्सी में प्राचार्य प्रमोद सिंह व गायत्री प्रसाद की टीम बराबरी पर छुटी। शिक्षिका वर्ग के कुर्सी दौड़ में डॉ. अल्केसरी सिंह प्रथम रही तथा कर्मचारियों के सौ मीटर रेस में रवि सिंह प्रथम रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. अल्केश्वरी सिंह, पूनम सिंह, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. बृजेश मिश्रा, रामचंद्र सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह व संचालन गायत्री प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. प्रवीण सिंह, सीमा सिंह, पूनम सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ. संजय नारायण सिंह, विनय सिंह, प्रमय सिंह, रतन कुमार सिंह, डॉ. संजय नारायण सिंह ने आए हुए लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Tags
Jaunpur