Jaunpur Live : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा निकाली गई कमल पदयात्रा



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा जौनपुर द्वारा नगर मण्डल के नईगंज वार्ड में महात्मा गांधी के 150 वर्ष गाठ के स्मृति में भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के कार्यादेशानुसार कमल पदयात्रा निकली गई। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के यशस्वी अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे से शुरू किया और वार्ड निवासी एवं जनता को भारत जनता पार्टी के केन्द्र एवं प्रदेश के योजनाओं को बताया। पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने वार्ड निवासी एवं जनता को सरकार की योजनाओं का पत्रक देते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाओं के बारे में बताया।


कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिषेक ब्रम्ह ने मुख्य अतिथि आशीष गुप्ता का माल्यापर्ण कर स्वागत किया एवं उपस्थित सभी लोगांे को भारतीय जनता पार्टी का पताका पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार मौर्या, मोर्चा के जिला मंत्री पवन पाल, जिला कार्य समिति के सदस्य इं. विजय गुप्ता, जिला कार्यसमिति के सदस्य आशीष चौरसिया, तारक विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष परविन्द्र चौहान, भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पदयात्रा प्रभारी अमूल्य श्रीवास्तव, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेष जायसवाल, सेक्टर प्रभारी अनिल गुप्ता, सेक्टर संयोजक प्रशांत विक्रम सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता जयप्रकाश गुप्ता, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मेराज हैदर, अजीत सोनी, ध्रुव जायसवाल, स्वामी प्रसाद गुप्ता, जेसीआई के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, अमित सिंह, गौरव सिंह, नन्हे जायसवाल, विष्णु सेठ, अभिनव ब्रम्ह, सचिन श्रीवास्तव, गोविन्द गुप्ता, रवी कुमार, राजेश मौर्या, संतोष गुप्ता, तुसार गुप्ता, सप्पू मौर्या, मनोज गुप्ता, शुभम गुप्ता, महेन्द्र प्रजापति, विजय सोनकर, सतीश प्रजापति, शशिकान्त अग्रहरि, इमरान, अनिल विश्वकर्मा, पिन्टू यादव, सौरभ यादव, दीपचन्द्र प्रजापति, इम्तेयाज अहमद, अक्षय जायसवाल, आकाश गुप्ता, अरूण गुप्ता, राजन गुप्ता, अमित जायसवाल, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार, संदीप यादव, सूरज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। पदयात्रा समापन पर मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिषेक ब्रम्ह ने आये हुये लोगों का आभार व्यक्त किया।





Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534


Previous Post Next Post