Jaunpur Live :सखी वेलफेयर फाउण्डेशन गठित, प्रीति गुप्ता चुनी गयीं अध्यक्ष



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। महिला समाजसेवियों द्वारा सोमवार को नगर के मरदानपुर में बैठक की गयी जहां श्रीमती प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में सखी वेलफेयर फाउण्डेशन नामक संस्था का गठन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि फाउण्डेशन का मूल उद्देश्य महिला सशक्तिकरण हेतु सखी स्वास्थ्य सुरक्षा के अन्तर्गत वंचित वर्ग तक सेनेटरी पैड उपयोग के लिये जागरूकता अभियान चलाना है,


ताकि महिलाएं असुरक्षित तरीकों को न अपनाकर जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। इस जागरूकता अभियान में महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी आम महिलाओं तक पहुंचाना भी उद्देश्य होगा, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को एक बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके। प्रीति गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा भी की गयी। घोषणा के अनुसार डा. तसनीम  फातमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजू पाठक महासचिव, श्रद्धा जायसवाल सचिव, तूलिका श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, पिंकी जायसवाल सह कोषाध्यक्ष, स्वर्णिमा जायसवाल उपाध्यक्ष प्रबंधन, तसनीम जैदी उपाध्यक्ष स्व विकास, प्रियंका पाण्डेय उपाध्यक्ष स्वास्थ्य सुरक्षा, पूनम जायसवाल उपाध्यक्ष आत्मरक्षा, मिनाज शेख उपाध्यक्ष संस्कृति, सुजाता जायसवाल निदेशक प्रबंधन, आकांक्षा द्विवेदी निदेशक स्व विकास, साधना गुप्ता निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा, एडवोकेट लक्ष्मी शर्मा निदेशक आत्मरक्षा, प्रीति अजय गुप्ता निदेशक संस्कृति, सविता गुप्ता मीडिया प्रभारी बनायी गयीं।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534