Jaunpur Live :कमरे में मिला अधेड़ का शव मचा हड़कंप



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
पिता की मौत पर दाह संस्कार करने से मना किया बेटा, पत्नी ने भी कसा किनारा
कोतवाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव में रविवार को सुबह कमरे में अधेड़ का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। बेटे ने मृतक पिता शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया। वहीं पत्नी भी किनारा कस लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी 52 वर्षीय गजराज सिंह पुत्र स्व. हरिहर सिंह का शव घर के कमरे में सड़ी गली स्थिति में मिला। कमरे से बदबू आने पर आस पड़ोस के लोगों को जानकारी होने पर मुम्बई में रह रहे बेटे किशन सिंह व पत्नी साधना सिंह को सूचना दिये लेकिन दोनों ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद विवाहिता लड़की जूही की भी खबर दी गयी। इसके बाद भी कोई नहीं पहुंचा जिसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाल को इसकी जानकारी दिया तो सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। परिवार के अभयराज सिंह, धर्मराज सिंह आदि लोगों से बात किया तो कोई विवाद में फंसने के डर से दाह संस्कार करने के लिये तैयार नहीं हुए। इसके बाद कोतवाल ने ग्राम प्रधान एवं बीडीसी को बुलाकर कफन आदि के लिए अपनी जेब से पैसा देकर शव को कोतवाली लाये। ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता हैं कि मृतक गजराज सिंह अपनी सम्पत्ति का अधिकांश हिस्सा बेच चुके थे। जिसके कारण पत्नी, बेटे, बेटियां सभी ने उनसे किनारा कस चुके थे। मृतक काफी दिनों से बीमार भी चल रहे थे। विगत में चोट लग गया था और उचित इलाज न होने के कारण शरीर में सड़न के साथ कीड़े भी पड़ चुके थे। आलम यह था कि अन्य परिजन व आस-पास के लोग कुछ खाने के लिये दे देते थे तो खा लेते थे। अन्यथा कई दिनों तक भूखे रहते थे। नशे की लत के कारण दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। पुलिस प्रशासन के सहयोग की ग्रामीणों ने सराहना किया।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534