Jaunpur Live :ईसाई मिशनरियों के मंसूबे नाकाम, नहीं हो सकी प्रार्थना सभा



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। ईसाई मिशनरियों का केंद्र बने डोभी क्षेत्र के भूलनडीह गांव के चर्च में क्रिसमस डे पर होने वाली प्रार्थना सभा भारी पुलिस बल की तैनाती व सक्रियता के चलते मंगलवार को नहीं हो सकी। ईसाई
मिशनरियों का मंसूबा कामयाब न हो इसके लिए 10 थानाध्यक्ष, एक प्लाटून पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल जगह जगह तैनात किए गए थे।
पुलिस चर्च को जाने वाले प्रत्येक रास्तों की नाके बन्दी की थी सघन जांच के बाद ही किसी को जाने दे रही थी। इक्का दुक्का लोग प्रार्थना के लिए आए भी जिन्हें वापस बैरंग भेज दिया। चर्च के अलावा नोनहरा में प्रार्थना सभा के लिए जुटे लोगों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। इसके अलावा जमुनीबारी, बगेरवा सहित अन्य स्थानों पर होने वाली प्रार्थना सभा पर भी पुलिस की नजर थी कहीं पर भी सभा नहीं होने पायी। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय अन्य अधिकारियों के साथ पल पल पर नजर रखे हुए थे।




नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534