Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
तीन पदों पर 28 दिसम्बर को होगा मतदान
प्रत्याशियों का सम्पर्क अभियान तेज
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिये 28 दिसम्बर को मतदान होगा। जिसे देख सभी प्रत्याशियों ने सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान
अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिये मतदान होगा। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
बताते हैं कि अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के लिये उमाशंकर यादव, दयाराम पाल, रामसूरत पटेल, सुरेश बहादुर सिंह चुनाव मैदान में है। चतुष्कोणीय मुकाबला है। महामंत्री पद के लिये तीन प्रत्याशियों ललित मोहन तिवारी, संजीव कुमार चौधरी, वीरेंद्र भाष्कर यादव में कांटे की टक्कर है जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिये वेदप्रकाश श्रीवास्तव, सूर्यमणि गुप्ता में आमने-सामने की टक्कर है। उपाध्यक्ष एक पद के लिए 10 वर्ष से कम के लिये सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद के लिये प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक दो पदों के लिये रमेश चंद्र यादव, अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिये हरिश्चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिये रतन लाल गुप्ता, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए शिव सागर पाल, आय व्यय निरीक्षक के पद पर अरुण कुमार त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से अधिक नंद लाल यादव, चंद्रेश तिवारी, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से कम राजेश कुमार पटेल, मनोज कुमार पाल, संदीप श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी आदि ने नामांकन किया था। जिसका पहले से ही निर्विरोध निर्वाचन तय है। एल्डर्स कमेटी/निर्वाचन अधिकारी केदार नाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, रामजी गुप्ता, अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 28 दिसम्बर को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद चार बजे से परिणाम आने तक मतगणना होगी। तीनों पदों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार व सम्पर्क अभियान की गति तेज कर दिया है।

Tags
Jaunpur