Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने आज यहां कहा कि कांग्रेस मूल्यों और आदर्शों की पार्टी है। उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव पूर्व उ.प्र. में महागठबंधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही फैसला करेगें।
बब्बर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस समारोह में मौजूद थे। समारोह हर्षोल्लास के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजवंदन किया गया एवं गार्ड आफ ऑनर दिया गया। स्थापना दिवस पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजबब्बर ने बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव पूर्व यूपी में महागठबंधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही फैसला करेगें। वंही उन्होनें इस मौके पर एक बार फिर से राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाये जाने की इच्छा जताई।