Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
दीपक शुक्ल
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सटवां स्थित बसपा नेता आलोक सिंह के घर चोरों ने बीते शुक्रवार की रात लाखों के सामान चोरी कर लिया। बताते हैं कि बीते शुक्रवार की रात जब घर के सभी सदस्य अंदर कमरे में नींद में सो रहे थे तो रात लगभग तीन बजे चोरों ने दरवाजा बाहर से बंद कर दो लाख के गहने व नकदी उठा ले गये।
घटना की जानकारी घर के एक सदस्य को उस समय हुई जब वह कमरे से बाहर निकल रहे थे तो कमरा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर घर के सभी लोग उठे लेकिन सभी का दरवाजा बाहर से बंद मिला। सूचना देने पर दूसरे घर में सो रहे परिवार के अन्य लोगों ने आकर दरवाजा खोला और देखा तो घर के अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ था। अटैची और संदूक गायब थे। घर के पीछे गये तो खेत में अटैची व संदूक टूटी पड़ी मिली लेकिन सारा सामान उसमें से गायब था। परिजनों के मुताबिक नकदी व गहने मिलाकर लगभग दो लाख रुपये के सामान चोरी हुए है। सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लिया। बसपा नेता आलोक सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Tags
Jaunpur