Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। दौलतपुर गांव में बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जया दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें शाहगंज को जिले का दर्जा दिलवाने के लिए जारी संघर्ष को और तेज करने का ऐलान किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि जिले की मांग को लेकर बिगत 10 वर्षों से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। अब यह संघर्ष एक जन आंदोलन बनकर उभरेगा।
श्री दुबे ने कहा कि शाहगंज को आबादी, संसाधन और क्षेत्रफल के लिहाज से देखा जाय तो यह जिले का दर्जा प्राप्त करने में हर मानक में पूरा है लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते इस जनहित के कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए मेरे द्वारा वर्ष 2018 से संघर्ष किया जा रहा है। यदि समय रहते इस जन कल्याण कार्य को शासन पूरा नहीं करता तो इसे लेकर विशाल आंदोलन खड़ा किया जायेगा। इस मौके पर पंकज शर्मा, नीलेश पाण्डेय, महेश उपाध्याय, मनोज प्रजापति, विवेक यादव, राहुल मिश्र, राजेश तिवारी, बब्लू कुरैशी, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur