Jaunpur Live :ट्रेन से कटकर युवक की मौत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मजदूरी कर घर जा रहा था वापस
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर निवासी सुजीत कुमार (20) पुत्र बीरबल की बीती रात में किसी समय ट्रेन से कटकर मौत हो गयी‌। सुबह सूचना मिलने उसके परिजन पहुंचे और पुलिस‌ को सूचना दी। मौके पर आटे से भरा एक थैला मिला। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है‌ कि रात में बाजार से वापस आते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। वह हमेशा रेल‌ ट्रैक से होकर‌‌ ही अपने घर जाता था। सुजीत के माता पिता की मौत हो चुकी है। सुजीत अविवाहित था और मजदूरी‌ का काम करता था। वह शराब पीने‌ का भी आदि था। भाई सुनील कुमार के तहरीत पर पुलिस‌ ने‌ शव को‌ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534