Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री निंदा यात्रा का रोडवेज बस स्टैंड में हुआ स्वागत
मछलीशहर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की मुख्यमंत्री निंदा यात्रा की अगुवाई कर रहे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा ने नगर स्थित बस स्टैंड में कहा कि सरकार से समान कार्य का समान वेतन मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षकों की उपेक्षा करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। जौनपुर में यात्रा का 66वां जिला है। 75 जिलों में शिक्षकों का मत हासिल करने के बाद 7 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर योगी सरकार की शिक्षक विरोधी नीति की जानकारी दी जाएगी।
उक्त नेताओं ने मीडिया से मुखातिब होने के साथ ही शिक्षकों से कहा कि प्रदेश में तदर्थं, वशिष्ट बीटीसी शिक्षक, शिक्षा मित्र सभी सरकार की नीति से परेशान हैं। मानदेय बन्द होने से शिक्षकों में आक्रोश है। प्रदेश में शिक्षक ढाई प्रतिशत मतदाता है। ये सब वर्तमान सरकार का विरोध करने के लिए तैयार रहे। अन्य शिक्षक नेताओं द्वारा इस समस्या पर ध्यान देने के बजाय दोहरी भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र पाल, उपाध्यक्ष श्यामधर मिश्र, अंकुर दुबे, चंदन जायसवाल, राजेश मिश्रा, नन्हकउ गुप्ता, विकास सिह, अमित दुबे, विनोद राय, जंगबहादुर आदि ने उपस्थित रहकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। आधे घण्टे तक रहने के बाद निंदा यात्रा जनपद के लिए रवाना हुई।

Tags
Jaunpur